रेलवे एक बार उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाएगी
इन निर्देशों पर कड़ाई से पालन 02 अक्टूबर से किया जाएगा, ताकि सभी संबंधित लोगों को 'प्लास्टिक मुक्त भारत' सुनिश्चित करने हेतु पूरी तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। नयी दिल्ली - PM मोदी द्वारा 02 अक्टूबर से देश में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के आह्वान को ध्यान में रख कर भारतीय रेलवे ने पर्यावरण को प्लास्टिक के खतरे से बचाने के लिए पहल करते हुए एक बार फिर इस दिशा में अगुवाई की है। रेल मंत्रालय ने रेलवे की सभी यूनिटों को 02 अक्टूबर से 50 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। प्लास्टिक के कचरे के सृजन को न्यूनतम स्तर पर लाने और इसके पर्यावरण अनुकूल निपटारे की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस संबध में रेल मंत्रालय ने एक सर्कुलर जारी कर निम्नलिखित निर्देशों को 02 अक्टूबर, 2019 से लागू करने की बात कही है : एकल या एकबारगी उपयोग वाली प्लास्टिक सामग्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। सभी रेलवे वेंडरों को प्लास्टिक के बैग का उपयोग करने से बचना होगा। कर्मचारियों को प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग कम करना