ओरिजिनल कॉमेडी ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal hu’, 27 जुलाई से शुरू होगा, POGO पर
मुंबई : सोने जैसे दिल वाले एक होशियार लड़के की समझदार हरकतों और हास्यप्रद शरारतों के लिए तैयार हो जाइए! POGO अपने प्रशंषकों के लिए लाया है एक बिल्कुल नया देसी ऐनिमेटेड ओरिजिनल, एक गुदगुदाने वाली कॉमेडी, ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’–27 जुलाई से हर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे। तो आइए, आठ साल के Titoo के रोजमर्रा के हंगामों में शामिल हो जाइए - एक ऐसा नेकदिल, होशियार बच्चा जिसे सबकी मदद करना पसंद है, लेकिन अनजाने में परेशानियां और भी बढ़ा देता है। Titoo की दुनिया है बिल्कुल भारतीय, लेकिन बेतहाशा अजीब, और इसमें शामिल हैं उसके माता-पिता, उसका प्यारा और हिफ़ाजती भाई, और उसके वफादार दोस्तों का गिरोह जिनमें से हर कोई अपने-आप में अनोखा है। मस्ती का डोज़ तब और भी बढ़ जाता है जब खुद को ‘Titoo The Great' कहने वाला यह उत्साही लड़का अपने दोस्तों के साथ मुसीबत में फ़ंस जाता है। लेकिन मुश्किल चाहे जितनी भी बड़ी क्यूँ ना हो, इस होशियार लड़के के चुलबुले दिमाग में हर समस्या का हल है! इस लॉन्च के लिए POGO के पिटारे में प्रशंषकों के लिए बहुत कुछ है! यह नया शो दुनिया के सामने एक नए मधुर गाने क