देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बनने पर ‘जनजातीय महोत्सव’
० योगेश भट्ट ० नई दिल्ली: मशाल सोशल वेल्फेयर सोसाईटी (रजि०) के तत्वाधान में देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बनने के शुभ-अवसर पर ‘जनजातीय महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया।जनजातीय महोत्सव नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी, कन्वेंशन, सेंटर में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| इस शुभ-अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रवास करने वाले सैकड़ों आदिवासी समुदायों ने भाग लिया वहीँ देश के विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय कलाकार झारखण्ड, छतीसगढ़, उड़ीसा, बंगाल, असम, मेधालय, मनीपुर, केरला, तमिलनाडु, उत्तराखंड आदि से अपने पारंपरिक वेशभूषा के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की| कार्यक्रम में मंच संचालन के लिए संस्था के उपाध्यक्ष आलोक मिचयारी, कुमारी रानी बड़ाईक और जेसिका बड़ाईक के द्वारा की गयी। इस शुभ-अवसर पर बतौर जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं पूर्व जनजातीय केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम शामिल हुए तथा अति विशिष्ट अतिथि स्वरूप राज्य सभा सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा से समीर उरांव, पूर्व सांसद महेश पोद्दार, पद्मश्री डाॅक्टर मुकूट मिंज आदि ने का