संदेश

पंकज ओसवाल तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली अध्यक्ष राजेश कुमार जैन बने

चित्र
० आशा पटेल ०  नई दिल्ली / तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF )का राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य श्री महाश्रमण के सानिध्य में छापर (चूरू), राजस्थान में संपन्न हुआ। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ, जिसमे तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें पंकज ओसवाल को TPF का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राजेश कुमार जैन को TPF, दिल्ली का अध्यक्ष चुना गया।  अधिवेशन के बाद सभी पदाधिकारियों ने आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शन किये। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के पर्यवेक्षक मुनि रजनीश कुमार ने अपने उद्धबोधन में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग की प्रेरणा दी। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम 8000 सदस्यों की संस्था है जिसमे डॉक्टर्स, इंजिनीर्स, वकील, सीए, कम्पनी सचिव , तथा अन्य पेशेवर लोग शामिल है।

देश भर के 60 विभूतियों को “समर्पण समाज गौरव 2022 “ और 18 युवाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2022 “ अवॉर्ड से नवाज़ा

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । समर्पण संस्था ने दुर्गापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित समर्पण समाज गौरव अवार्ड समारोह में देश भर से चयनित 60 विभूतियों को 14 श्रेणियों में “समर्पण समाज गौरव 2022 “ और 18 युवाओं को “ समर्पण युवा जाग्रति 2022 “ अवार्ड से सम्मानित किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व राज्यपाल व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एस एन भार्गव ने कहा कि “ उत्कृष्ट कार्यों से ही देश आगे बढ़ता है । समाज में अच्छाई का विकास करने वाले ही धरती के वरदान साबित होते हैं । युवा पीढ़ी द्वारा देश को समर्पित होकर किये जा रहे कार्य विकास को गति प्रदान करते है । उन्होंने कहा कि “संस्था द्वारा शिक्षा व सामाजिक विकास में किये जा रहे कार्य अनुकरणीय है ।” समारोह में 14 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड में मुख्य रूप से समाज सेवा के लिए “ मदर टेरेसा समर्पण समाज गौरव “ अहमदाबाद के रबारी धरमशी भाई सरतानभाई को, शिक्षा के लिए “डॉ. राधाकृष्णन समर्पण समाज गौरव “ जयपुर के योगी मनीष विजयवर्गीय को , सामाजिक न्याय के लिए “ डॉ. अम्बेडकर समर्पण समाज गौरव “ चुरू के एडवोकेट श्री सुनील मेघवाल को , चिकित्सा में “ डॉ. वि

PM Modi ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग का शुभारंभ किया : बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट खोली

चित्र
० आशा पटेल ०  मुंबई : भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष का उत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित की. इन 75 डीबीयू में से 8 डीबीयू भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) द्वारा खोली गई हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ये 8 डिजिटल बैंकिंग यूनिट इंदौर, कानपुर देहात, करौली, कोटा, लेह, सिलवासा, वडोदरा और वाराणसी में खोली गई हैं. डिजिटल बैंकिंग यूनिट में सभी सेवाएं डिजिटल, पेपरलेस और पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से उपलब्ध करायी जाएंगी. अलग-अलग वर्ग के लोगों की जरूरतों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए डिजिटल बैंकिंग यूनिट दो माध्यमों से सेवाएं प्रदान करेंगी - 1) स्वयं-सेवा जोन और 2) डिजिटल सहायता जोन जिसमें सहायता प्राप्त सेवाएं प्रदान की जाएंगी. स्वयं-सेवा माध्यम के तहत दी जा रही डीबीयू सेवाएं वर्ष में 365 दिन 24x7 आधार पर उपलब्ध रहेंगी. इन सेवाओं में नकदी निकासी एवं जमा, खाता खोलना, सावधि जमा/ आवर्ती जमा खाता खोलना, डिजिटल ऋण प्राप्त करना, पासबुक प्रिंटिंग, शेषराशि संबंधी पूछताछ, निधि अंतर

Vedanta Delhi Half Marathon 2022 दिल्ली दौड़ी

चित्र

मेरी नज़र से देखिये न....मुस्कुराईये, कि आप लखनऊ में हैं

चित्र
० नाज़िश अंसारी ०  लखनऊ -गोमती की मद्धम लहरों के साथ खिरामा खिरामा चलता। दिल्ली मुंबई से अलहदा। कहीं पहुंचने की जल्दबाजी नहीं। इतमीनान। सुकून पसंद। अपनी रो में टहलता। भोकाल टाइट करता। जलवा अफ़रोज़ शहर लखनऊ।यह तोहफा है दरसल जिसे भगवान राम ने लक्ष्मण को दिया था। तब नाम था लक्ष्मण पुरी। लक्ष्मण पुरी को लखनऊ बनने में बरसों बरस लगे।1775 में नवाब आसिफ उद दौला ने अवध की राजधानी को फैजाबाद से उठाकर लखनऊ में तब्दील किया। राजधानी बनते और आसिफुद्दौला के पैर रखते ही पत्थर मूरत अहिल्या सा जी उठा कस्बे बराबर लखनऊ। कायनात शाहिदा कहती हैं, सारे लखनऊ की जाँ अमीनाबाद सरवत है भले उजलत बहुत है याँ मगर उजलत में फ़ुरसत है यहाँ का हर गली-गोशा तमन्नाओं की जन्नत है अमीनाबाद है रौनक़ अमीनाबाद बरकत है! मस्जिदों की तामीर हुई। इमामबाड़े, मक़बरे, मस्जिद, मंदिर, ठाकुर द्वारे बने। लखनऊ के इंडिया गेट यानी रूमी गेट का नाम 13वीं शताब्दी में जलालुद्दीन मुहम्मद रूमी नाम के एक बुजुर्ग पर रखा गया।60 फीट ऊंचा 3 दर का यह गेट बनने में 2 साल लगे। तुर्क़ी architecture की निस्बत लिये लखनऊ का यह सिग्नेचर पीस बाज़ दफ़ा युवाओं का सेल्फी प्व

राजस्थान के पर्व गणगौर की प्रस्तुति - लोक वाद्यों की मधुरता ने जीता दर्शकों का दिल

चित्र
० अशोक चतुर्वेदी ०  जयपुरः जवाहर कला केंद्र की ओर से आयोजित लोकरंग महोत्सव के छठे दिन । छह राज्यों के कलाकारों ने लोक नृत्य व गायन की प्रस्तुति देकर लोक संगीत की महफिल सजाई। शिल्पग्राम में लगे हस्तशिल्प मेले में लोगों की आवाजाही बढ़ गयी है। लोग प्रसिद्ध दस्तकारों के उत्पादों को खरीदने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं। मध्यवर्ती में राजस्थानी अंदाज में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नागौर के श्रवण कुमार गेगावत ने मशक बजाकर लोगों का मन मोह लिया। उनके साथ ढोलक व हारमोनियम की संगत ने प्रस्तुति को खास बनाया। इसके बाद मध्य प्रदेश से आए कलाकारों ने करमा नृत्य पेश किया। कलाकार बत्तीराम मारको ने बताया कि गौंड जनजाति के लोग करमा नृत्य करते हैं। बताया गया कि समुदाय के लोग श्रम को कर्म देवता मानते हैं। मुख्य रूप से कर्म पूजा महोत्सव में यह नृत्य किया जाता है। थांगटा नृत्य में मणिपुर के मार्शल आर्ट को दर्शाया गया। इसके बाद भोपा गायन प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध लोक गायिका भंवरी देवी की आवाज में गीत सुनने को मिले। मध्यवर्ती में मौजूद लोग राजस्थानी रंग में रंगे नजर आए। ‘खोल ए गणगौर माता खोल रे किवाड़ी’... वाग्या मुरल

लोकप्रिय खेल (MMA) mixed martial art की प्रतियोगिता FOK-5 के आयोजन का एलान

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - विश्वपटल पर उभरते हुए सबसे लोकप्रिय खेल (MMA) mixed martial art की प्रतियोगिता FOK-5 के आयोजन का एलान किया गयाFOK के चेयरमैन देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर मुख्य संरक्षक गीता पटेल और MMA दिल्ली के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह, आयोजन अद्द्यक्ष विभोर आनंद जी संतोष चोपड़ा जी, युद्धवीर सिंह जी एवं वॉइस प्रेसिडेंट विकास शर्मा ने प्रेस वार्ता सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रतियोगिता 18 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली स्थित Thyagaraj stadium में आयोजित की जाएगी जिसमें भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों के खिलाड़ी भी भाग लेते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे l जिसमें Nigeria, Afghanistan, UAE, Sudan एवं अन्य देशों के खिलाड़ी होंगे l आयोजन समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रतियोगिता के आयोजन से पहले समूचे delhi NCR के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थाओं में जहाँ महिलाएँ अत्यधिक संख्या में कार्यरत हो ऐसी जगहों पर आत्म रक्षा के विशेष कैम्प निःशल्क रूप से आयोजित किये जाएंगे जिससे की महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर अंकुश लग सके lसंस्था के पदादिकारियो ने बताया की प्रतियोगित