त्योहारों के मौसम में 85% उपभोक्ताओं की योजना पहले से ज्यादा खर्च करने की है
० योगेश भट्ट ० मुंबई : भारत के कुछ सबसे बड़े और सबसे जाने-माने ब्रांड को सशक्त बनाने वाले वाणिज्य के लिए आवश्यक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने वाली कंपनी, शॉपिफाई ने अपना 2022 फेस्टिव शॉपिंग आउटलुक जारी किया है। शॉपिफाई ने महामारी के बाद के समय में हमेशा बदलने वाले उपभोक्ता व्यवहार और खर्च के पैटर्न की गतिशीलता को समझने के लिए मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों के 1,000 भारतीय उपभोक्ताओं का सर्वेक्षण किया। प्रकाश पर्व दिवाली, भारत में सबसे अधिक मनाये जाने वाले त्योहारों में से एक है, जो व्यवसायों को अपनी बिक्री बढ़ाने का सबसे उपयुक्त समय प्रदान करता है। शॉपिफाई के 2022 फेस्टिव शॉपिंग आउटलुक ने उपभोक्ताओं में एक उल्लेखनीय बदलाव की पहचान की है। इसके अनुसार दिवाली से पहले तक की खरीदारी की इच्छा सूची में कैशलेस भुगतान, ऑनलाइन शॉपिंग और फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आवश्यक वस्तुओं पर डील्स सबसे ऊपर है। भारती बालाकृष्णन, कंट्री हेड और डायरेक्टर, शॉपिफाई इंडिया ने कहा, “डिजिटल बदलाव यहाँ है और यह भारतीय उपभोक्ताओं को खरीदारी की अगली पीढ़ी की ओर ले जा रहा है। 2022 की दिवाली के मौके पर देश भर में ख