'नया वर्ष, नया संकल्प' 13 भाषाओं में भारत सरकार का कैलेंडर जारी
० आनन्द चौधरी ० नई दिल्ली/ . सरकार की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक बताते हुए कहा कि इस वर्ष डिजिटल और भौतिक, दोनों रूपों में उपलब्ध कैलेंडर सरकार के काम काज और कल्याणकारी उपायों के बारे में जानकारी के प्रसार का माध्यम होगा। अपने संबोधन में अनुराग ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न अंगों, विभागों की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने पिछले 5 वर्षों में पत्रकार कल्याण योजना के तहत 290 पत्रकारों और पत्रकारों के परिवारों को 13.12 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में वर्ष 2023 के लिए भारत सरकार का कैलेंडर जारी किया। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि कैलेंडर प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का प्रतिबिंब है। उन्होंने गतिशील रूप से बढ़ते भारत को दर्शाने वाली 12 छवियों का एक प्रभावशाली संग्रह होने के लिए कैलेंडर की सराहना की। उन्होंने कहा कि 12 महीनों के लिए 12 विषय, सरकार द्वारा लोक कल्याण के लिए किए गए ज़ोरदार प्रयासों की एक झलक है। इ