नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल खानपास, कला व संस्कृति का संगम
० योगेश भट्ट ० नयी दिल्ली - नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल अपने 11वें संस्करण के साथ 22 से 24 दिसंबर तक अपनी समृद्ध कला व संस्कृति के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्वाद, अपने कलात्मक कौशल को प्रदर्शन के लिए तैयार है। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल 22 से 24 दिसंबर तक चलेगा। हर साल आयोजित होने वाला यह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल इस साल भी नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत रंग, वहां की संस्कृति से दिल्ली वासियों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। उम्मीद है कि इस बार नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय संस्कृति पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) जी किशन रेड्डी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा मामले एवं खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्रालय। असम के मुख्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, एवं अन्य उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ। सन 2013 में अपनी शुरुआत के बाद से ही इस वार्षिक उत्सव ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नॉर्थ