संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखे : उपराष्ट्रपति
नयी दिल्ली - उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता प्राप्त करने के लिए सार्थक प्रयास जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया है। विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने इस विषय परअधिकाधिक विश्वमत का समर्थन प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार केमुद्दे पर विश्व समुदाय से सतत विमर्श जारी रखना जरूरी है। वे अपने निवास पर भारतीय विदेश सेवा के 2018 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहेथे। विदेश सेवा को अपना कैरियर बनाने के लिए, प्रशिक्षु अधिकारियों को शुभकामनाऐं देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कियह सेवा उन्हें भारत की महान सभ्यता, सांस्कृतिक समृद्धि तथा यहां विकास की असीम संभावनाओं से वृहत्तर विश्व कोपरिचित कराने का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि युवा कूटनीतिज्ञ भविष्य के प्रवक्ता, अनुवादक तथा विश्व को भारत की विकास गाथा से परिचित करानेवाले सूत्रधार हैं - जो आने वाले वर्षों में भारत और वृहत्तर विश्व के बीच परस्पर सम्मान, सौहार्द, समझ तथा साझा विकासके सेतु का निर्माण करेंगे। उपराष्ट्