ऑन लाइन महिला लघुकथा गोष्ठी
मुंबई -"वैश्विक महामारी के संकट काल में जब हम एक दूसरे से मिल नहीं सकते ऑनलाइन गोष्ठियों में मिलना और एक दूसरे को सुनना बहुत आसान हो गया है । ये उद्गार थे कार्यक्रम की अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के जो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की महाराष्ट्र इकाई द्वारा आयोजित ऑनलाइन महिला लघुकथा गोष्ठी में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम "विश्व मैत्री मंच" की महाराष्ट्र इकाई की प्रांतीय अध्यक्ष लेखिका आभा दवे द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे देश-विदेश के पच्चीस लघुकथाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन नम्रता सरन सोना ने किया और सरस्वती वंदना शिप्रा वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा आभार मृदुला मिश्र ने प्रकट किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूपेंद्र राज तिवारी ने सभी की लघुकथाओं का बेहतरीन आकलन करते हुए अपनी बहुत ही मार्मिक लघुकथा सोशल डिस्टेंस का पाठ किया जिसमें कथा नायिका अम्मा की पीड़ा उभर कर आई। इस कार्यक्रम में सबसे पहले उषा सक्सेना ने अपनी लघुकथा फिर मिलेंगे का पाठ किया। उनकी रचना कलात्मक,बिंबात्मक ,सुंदर शैली में मार्मिक कथा प्रस्तुत की। इसी कर्म में शोभा रानी तिवारी ने