संदेश

दिल्ली घराना द्वारा कर्त्तव्य पथ पर दिल्ली दरबार हिंदुस्तानी शास्त्रीय महोत्सव

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : दिल्ली घराना द्वारा दिल्ली दरबार 2023 का आयोजन 10, 11 और 12 फरवरी इंडिया गेट लॉन में किया जा रहा है। दिल्ली दरबार 2023 का उद्देश्य देश में भारतीय संस्कृति और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण है। त्रिदिवसीय दिल्ली दरबार 2023 सांस्कृतिक संध्या में जानी मानी लोक गायिका मालिनी अवस्थी एवं मोहन वीणा के आविष्कारक पंडित विश्व मोहन भट्ट ने अपनी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया l दिल्ली दरबार का आगाज नन्ही जोड़ी अनाया एवं एवं शनाया के मखमली आवाज में दमादम मस्त कलंदर...... से हुआ दिल्ली का अपना संगीत संरक्षिका और भारत का सबसे पुराना संगीत घराना, दिल्ली घराना, शास्त्रीय संगीत को हर संभव तरीके से बढ़ावा दे रहा है ताकि हमारी अगली पीढ़ी के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित किया जा सके। दिल्ली घराने के आखिरी खलीफा स्वर्गीय उस्ताद इकबाल अहमद खान ने खुली आंखों से सपना देखा था, युवाओं को हमारे देश की समृद्ध भारतीय संस्कृति और हिंदुस्तानी शास्त्रीयता से जोड़ेगा। दिल्ली दरबार उस सपने की पराकाष्ठा है।  दिल्ली दरबार के 2023 संस्करण का आ

देश भर से 300 से अधिक 1400 फ्रेम और एक लाख से अधिक डाक टिकटों का संग्रह प्रदर्शित

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली, इंडिया पोस्ट द्वारा प्रगति मैदान में 5 दिवसीय राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी शुरू हुई, जिसमें “अमृतपेक्स-2023” के बैनर तले बच्चों सहित जनता और जनता के लिए अलग अलग दौर की कई सारी भारतीय टिकटों का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि अश्विनी वैष्णव, रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अतिथि देवुसिंह चौहान, संचार राज्य मंत्री की उपस्थिति में किया गया। इसके अलावा विनीत पांडे, सचिव डाक विभाग और श्रीमती मंजू कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, दिल्ली सर्किल ने पारंपरिक उत्साह के साथ इस अवसर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि आजादी का अमृत महोत्सव के एक हिस्से के रूप में, डाक विभाग (इंडिया पोस्ट), संचार मंत्रालय, भारत सरकार के संरक्षण में राष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी “अमृतपेक्स-2023“ का आयोजन कर रहा है। ये प्रदर्शनी 11 फरवरी को शुरू हुई है और हॉल नंबर 5 प्रगति मैदान, नई दिल्ली में शुरू की गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान, भारतीय डाक की परिवर्तनकारी यात्रा पर फिल्म का विमोचन और आजादी का अमृत महोत्सव पर स्मारक डाक टिकटों का विमोचन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में वैदिक साहित्य में राष्ट्रीय एकता और विश्वबन्धुत्व को लेकर राष्ट्रीय संगोष्ठी

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली -  जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, दिल्ली के संस्कृत विभाग के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मानविकी - भाषा संकाय के अध्यक्ष प्रो मो . ईशाक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के इस सत्र में वैदिक साहित्य के माध्यम से सत्य के बहुआयामी पक्षों को बड़े ही सहकारी रुप में पेश किया गया है जो सयम की मांग है । उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी विवेकानन्द जिस विश्वबंधुत्व की बात करते थे उसमें सारी दुनिया को विश्वास करना चाहिए ,ताकि दुनिया में अमन चैन फिर सेआ सके । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के पूर्व अध्यक्ष तथा वेद विद्या के जाने माने विद्वान प्रो राजेश्वर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि वैदिक ऋषि की दृष्टि में राष्ट्र की परिकल्पना संपूर्ण धरा के रुप में मानते हैं ।   उन्होंने ऐतरेय ब्राह्मण का हवाले कहा कि राष्ट्र वहीं होता है जहां प्रजा सुखी संपन्न होती है और इसका भी ध्यान रहे कि वेद में राष्ट्र को भूमि के अर्थ में भी लिया गया है । प्रो मिश्रा ने इस बात पर बल देते आगे यह भी कहा कि बन्धुत्व को मजबूत तथा पारदर्शी बनाये रखने के लिए यजुर्वेद जो वाणी में समान

रियलमी ने भारत में 20,999 रु. में 10 प्रो 5जी कोका-कोला एडिशन पेश किया

चित्र
० योगेश भट्ट ०  रियलमी 10प्रो 5जी कोका-कोला एडिशन में रियलमी और कोका-कोला दोनों के गुण हैं, जो आनंददायक अनुभव प्रदान करने के लिए ग्राहकों को इनोवेटिव और उच्च गुणवत्ता के उत्पाद प्रदान करने की साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। कोका-कोला से प्रेरित लिमिटेड एडिशन में रेड और ब्लैक रंगों के साथ लॉक स्क्रीन के लिए कस्टमाईज़्ड यूआई सिस्टम, डाईनैमिक चार्जिंग इफेक्ट दिया गया है, जो कोक रेड और कोका-कोला के बबल एलिमेंट के आधार पर डिज़ाईन किया गया है। रियलमी 10 प्रो 5जी कोका-कोला एडिशन में सेगमेंट का अग्रणी स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर, 5000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी, और 108 मेगापिक्सल का प्रोलाईट कैमरा है, और यह उपभोक्ताओं को 20,999 रु. में उपलब्ध है। यह 8जीबी+8जीबी डाईनैमिक रैम प्रदान करता है। रियलमी 10 प्रो 5जी कोका-कोला एडिशन की पहली सेल 14 फरवरी को रियलमी.कॉम, फ्लिपकार्ट, और आपके नजदीकी चुनिंदा स्टोर्स पर शुरू होगी।   नई दिल्ली - सबसे भरोसेमंद स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने विश्वप्रसिद्ध सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड, कोका-कोला के साथ साझेदारी की है, जिसके अंतर्गत इसने सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन, रियलमी 1

सेलिब्रेटिंग नॉर्थ ईस्ट: : उत्तर पूर्वी राज्यों की सभ्यता-संस्कृति महोत्सव दिल्ली में 17 से 19 फरवरी तक

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली : नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनईआईएफटी) की ओर से नॉर्थ ईस्ट महोत्सव का 16वां संस्करण 17 से 19 फरवरी 2023 के बीच नई दिल्ली में चाणक्यपुरी के न्यू मोती बाग क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में उत्तर पूर्व के राज्यों की विशेष सभ्यता, संस्कृति, अनोखी वेशभूषा और मनभावन संगीत का जश्न मनाया जाएगा। अमेरिका में वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन इंटरनेशनल बिल्डिंग एंड ट्रेड सेंटर में आयोजित महोत्सव के 15वें संस्करण की भव्य सफलता के बाद एनईआईएफटी ने महोत्सव के दिल्ली संस्करण के बड़े पैमाने पर भव्य आयोजन का वादा किया था। महोत्सव के 16वें संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ केंद्रीय कपड़ा और रेलवे राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोष करेंगी। इस अवसर पर विभिन्न देशों के राजदूत, राजनयिक, सांसद, नागरिक समाज और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। एनईआईएफटी हर साल नई दिल्ली में इस महोत्सव का आयोजन करता है। अलग-अलग जगहों की सभ्यता और संस्कृति के पारखी दिल्ली-एनसीआर में नॉर्थ-

मंगलम बिल्डर्स के एन के गुप्ता ने बजट को बताया बिल्डर्स के हित में

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर -एन.के. गुप्ता चेयरमैन, मंगलम ग्रुप-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय साल 2023-24 का बजट पेश किया। रियल स्टेट के सेक्टर में डीएलसी रेट को 10 प्रतिशत के स्थान पर 5 प्रतिशत किया गया है जो कि स्वागत योग्य कदम है। बहुमंजिला इमारतों मंे 50 लाख रू. की खरीद पर स्टाम्प ड्युटी में 2 प्रतिशत की रियायत दी गयी है जिसकों कि 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया हैं। इसके अलावा अगर दिव्यांग जनों की बात की जाये तो इन के पक्ष में अचल संपत्ति को 5 प्रतिशत से 4 प्रतिशत करना,  इसी प्रकार से 70 वर्ष से अधिक आयु पर माता-पिता द्वारा पुत्र के पक्ष में प्रोपर्टी गिफ्ट करने पर स्टाम्प ड्युटी पूर्णतया मुक्त, तीन जिलों में मेडिकल कॉलेज की घोषणा, दुर्घटना बीमा योजना में बढ़ोत्तरी, युवाओं को महत्व देते हुए जयपुर में एपीजे अबदुल कलाम इंस्टिटयूट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी की स्थापना, छात्रवृत्ति, स्किल डेवलपमेंट इत्यादि हेतु कोष का गठन, हेल्थ स्कीम चिरंजीवी योजना के पैकेज में बढ़ोत्तरी, फ्री बिजली 50 युनिट से 100 युनिट तक करना, 13000 रिन्यूएबल एनर्जी आधारित प्लान्ट स्थापित करना, एम.एस.एम.ई. टावर, युवाओ

North East Festival 2023 @ Delhi उत्तर पूर्वी राज्यों की सभ्यता-संस्कृति...

चित्र