जैन संत पं अर्जुनलाल सेठी की जयंती भट्टारक जी नसिया में मनाई
० आशा पटेल ० जयपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जयपुर में जन्मे जैन संत पं अर्जुनलाल सेठी की जन्म जयंती राजधानी के नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारकजी की नसिया में मनाई गई।इस अवसर पर उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया गया। यह कार्यक्रम बदल्यो बदल्यो राजस्थान केसरिया ज्योति अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें राजस्थान के क्रांतिकारी परिवारों के सदस्यों और पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आए अमरीश वर्धन ने कहा कि बदल्यो बदल्यो राजस्थान में इतिहास को देखा जाए तो राजस्थान के सच्चे क्रांतिकारी अर्जुनलाल सेठी, दामोदर राठी व गोपाल कहरवा सहित अन्य कई स्वतंत्रता सेनानियों ने हमे स्वतंत्रता दिलाई लेकिन ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह कभी नही मिला । उन्हे जो आदर मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा। उनका नाम तक भी किताबों से धीरे धीरे हटा दिया गया है। चाहे कांग्रेस व भाजपा हो या फिर कोई भी पार्टी हो अर्जुनलाल सेठी के जन्म दिवस पर किसी ने भी एक पोस्ट नहीं डाली। उनको याद दिलाने के लिए जोत केसरिया जोत करत