ट्रिप्स के मामले में दिल्ली-एनसीआर ऊबर के सर्वोच्च 10 बाजारों में
ऊबर भरत की पहली राईड शेयरिंग कंपनी है, जिसने 40,000 प्रीमियम सेडान में फ्लोर-टू-सीलिंग सुरक्षा स्क्रीन या सेफ्टी ‘कॉकपिट’ इंस्टॉल की हैं। साथ ही ऊबर ने बजाज के साथ उद्योग की प्रथम साझेदारी की है, जिसके तहत देश में 1 लाख ऑटो में सुरक्षा स्क्रीन इंस्टॉल की गई हैं। नयी दिल्ली , ऊबर ने घोषणा कर बताया कि दिल्ली एनसीआर सितंबर माह में ली गई ट्रिप्स की संख्या के मामले में दुनिया के सर्वोच्च 10 बाजारों में आ गया है। दिल्ली एकमात्र भारतीय शहर है, जो सर्वोच्च 10 की सूची में आया है। इससे ऊबर के ग्लोबल पोर्टफोलियो में शहर का सामरिक महत्व प्रदर्शित होता है। यहां पर नागरिक हर हफ्ते 1 मिलियन से ज्यादा राईडस लेते हैं। दिल्ली के नागरिक लंबे लॉकडाऊन के बाद यात्रा पुनः शुरू कर रहे हैं। ऊबर के आंकड़े प्रदर्शित करते हैं कि कार आवागमन के सबसे चहेते माध्यम के रूप में उभरी है। इसके बाद कम खर्च वाले किफायती साधन, जैसे ऑटो एवं मोटो आते हैं। अन्य दिलचस्प राईडर ट्रेंड लंबी दूरी की ट्रिप्स की संख्या में वृद्धि दिखाते हैं। सप्ताह में सबसे व्यस्त घंटे सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच होते हैं। दिल्लीवासी ऊबर राईड के साथ न