100 शिक्षक, शिक्षिकाओं, समाजसेवी राष्ट्रीय शिक्षा अकादमिक उत्कृष्टता पुरुस्कार 2022 से सम्मानित
० योगेश भट्ट ० नोएडा - महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ सूचना प्रौद्योगिकी और पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया और सहयोगी पार्टनर काइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटयूशन ने उत्तरप्रदेश के जनपद शहर नोएडा मे स्थित महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर 110 ग्रेटर नोएडा मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ सूचना प्रौद्योगिकी मे कॉरपोरेट अफेयर्स के निर्देशक रतिश गुप्ता और पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया (पाई) के फाउंडर चैयरमेन डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह और सहयोगी पार्टनर काइट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटयूशन की निर्देशक डॉक्टर प्रीति छिटकारा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम मे सम्पूर्ण भारत से 100 शिक्षक, शिक्षिकाओं, प्रधानाचार्यो व एकमात्र प्रसिद्ध समाजसेवी अनुज शर्मा को राष्ट्रीय शिक्षा अकादमिक उत्कृष्टता पुरुस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) की प्रोफ़ेसर डॉक्टर रंजना अरोड़ा , हरियाणा सरकार मे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्य समन्वयक (प्रशिक्षण) व हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के नि