जगदीश सोमानी वीकेआई एसोसिएशन के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए
० आशा पटेल ०
जयपुर। विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जगदीश सोमानी दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। सोमानी ने अरुण गुप्ता को 240 वोटों से हराकर चुनाव जीता। पूर्व अध्यक्ष ताराचंद चौधरी और डॉ अरुण अग्रवाल का भी सोमानी को समर्थन रहा। इसके साथ निर्मल जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशांत गोयल उपाध्यक्ष, पुष्प कुमार स्वामी महासचिव, और बाबूलाल शर्मा संयुक्त सचिव, आशीष सहारिया संयुक्त सचिव, राजेश पोद्दार कोषाध्यक्ष चुने गए।

12 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हुआ। जगदीश सोमानी ने कहा कि वी के आई प्रदेश के सबसे पुराने और बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है, लेकिन यहां इसके विकास में कई बाधाएं हैं। इनको दूर किया जाएगा। वीकेआई को आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा l
टिप्पणियाँ